झारखंड के बाद दिल्ली में भी महिला सम्मान योजना लागू [After Jharkhand, Mahila Samman Yojana implemented in Delhi also]

1 Min Read

महिलाओं को हर महीने ₹1000, चुनाव बाद मिलेंगे ₹2100

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देगी। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस स्कीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा।

केजरीवाल कर चुके ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलानः

  1. ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  2. होली-दीवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए देंगे।
  3. 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा।
  4. ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

केंद्र का अध्यादेश ‘असंवैधानिक’ है, यह दिल्ली सरकार से शक्तियां छीनने की कोशिश है : आप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं