सोना के बाद अब चांदी तोड़ रही रिकार्ड

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। सोना के बाद अब चांदी के भाव रिकार्ड तोड़ रहे हैं। सोने में आज यानी 22 मई को मामूली गिरावट देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 100 रुपए सस्ता होकर 74,114 रुपए पर आ गया है।

हालांकि चांदी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 221 रुपए महंगी होकर 93,094 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार 21 मई को चांदी 92,873 रुपए पर थी।

इसे भी पढ़ें

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 267 अंक की बढ़त के साथ 74,221 के स्तर पर हुआ बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं