गदर 2 के बाद अब बॉर्डर 2 में नजर आएंगे सनी देओल, जाने कब होगी फिल्म रिलीज

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां : साल 1997 रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर हिंदी सिनेमा की बड़ी हिट्स में से एक है।

फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता ने इस फिल्म की कामयाबी से खूब नाम कमाया। फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गानों को भी खूब पसंद किया गया।

इस फिल्म ने न सिर्फ कमाई की, बल्कि कई अवॉर्ड अपने नाम किए। जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ आज भी लोगों की दिलों में राज करती है।

इन दिनों ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की चर्चा तेज हो गयी है। बीते दिनों फिल्म से जुड़ी खबरें आई कि ‘बॉर्डर’ के सीक्वल में सनी देओल का नहीं है, लेकिन ये सारी खबरें महज अफवाह थीं।

इस बार भी फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चंदपुरी के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। अब ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

गणतंत्र दिवस के आस-पास रिलीज होगी फिल्म

स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू और पूजा भट्ट ‘बॉर्डर’ के सीक्वल में नजर आएंगी।

ये फिल्म 27 साल बाद बनने जा रही है। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है।

बीते साल खबर आई थी कि ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग साल 2024 से शुरू होगी। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को 2026 में गणतंत्र दिवस के आस-पास रिलीज करने की तैयारी की है।

इसे भी पढ़ें

क्षत्रिय महापंचायत ने मनाई महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती

Share This Article
Exit mobile version