साहेबगंज में सीएम के कार्यक्रम से पहले टूटा मंच

1 Min Read

साहेबगंज। राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के नामांकन सभा का मंच अचानक टूट गया।

जब मंच गिरा उस समय मंच पर पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू भाषण दे रहे थे। दरअसल मंत्री आलमगीर आलम के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कार्यकर्ता अभिवादन कर रहे थे और इस समय मंच पर कार्यकर्ताओं की अचानक अत्यधिक भीड़ होने के कारण मंच टूट गया।

सभास्थल में कुछ ही समय में सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचनेवाले थे। उनके पहुंचने से ऐन पहले करीब सवा तीन बजे ये हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें

गदर 2 के बाद अब बॉर्डर 2 में नजर आएंगे सनी देओल, जाने कब होगी फिल्म रिलीज

Share This Article
Exit mobile version