बीजेपी से निकाले जाने के बाद बोले पवन सिंह-रण में अभिमन्यू अकेला है, पर जनता उसके साथ है

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बीजेपी से बगावत कर बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

इसके बाद राज्य में सियासी हलचल तेज है। विपक्ष इसे साजिश और दिखावा बता रही है। उनका कहना है पवन सिंह का निलंबन महज एक दिखावा है।

मेन टार्गेट को तो कोई और है। वहीं बीजेपी से निकाले जाने पर पवन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने खुद को अभिमन्यु बताया है।

पवन सिंह ने लिखा कि अपना कर्तव्य हम निभाएंगे और काराकाट को नया बनाएंगे। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कल भी महाभारत में अभिमन्यु अकेला था।

कृष्ण और पांडव के होते हुए चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था। आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है लेकिन जनता उसके साथ है।

बता दें कि काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया है। बीजेपी की ओर से लेटर जारी किया गया है।

इसमें लिखा है कि आप लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

आपका यह काम दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाकर आपने ये काम किया है।

आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें

पुणे एक्सीडेंट केस- जुवेनाइल बोर्ड ने नाबालिग को दोबारा बुलाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं