लोकसभा में 25 साल रहने के बाद सोनिया ने राज्यसभा में संसदीय पारी शुरू की

2 Min Read

नयी दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली और इसी के साथ उच्च सदन में उनकी संसदीय पारी का आगाज हुआ।

सदन के नेता पीयूष गोयल और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में सोनिया गांधी ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी सी मोदी भी मौजूद थे।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में 25 साल पूरे करने के बाद उच्च सदन में नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लिखा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को आज राज्यसभा में शपथ लेकर अपनी नई पारी शुरू करने पर मेरी शुभकामनाएं।

प्रतिकूल परिस्थितियों और उथल-पुथल के मद्देनजर उनका साहसी लचीलापन और गरिमामय अनुग्रह हमारी संसदीय रणनीति का मार्गदर्शन करता रहेगा।

खड़गे ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब मैं और मेरे साथी सदस्य उच्च सदन में उनकी उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं।

मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़ें

चुनाव में लगातार हार के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार नहीं हारते हिम्मत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं