NEET Paper Leak- फरार संजीव मुखिया ने अपने कॉलेज में दिया छुट्टी का आवेदन [Absconding Sanjeev Mukhiya applied for leave in his college]

2 Min Read

कॉलेज प्रबंधन ने किया था शो-काज, जवाब में दिया आवेदन

पटना, एजेंसियां। नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड बताये जा रहे संजीव मुखिया को लेकर एक नया खुलासा हुआ है।

बताया जा रहा है कि नीट रिजल्ट आने के बाद संजीव मुखिया ने कॉलेज में छुट्टी का आवेदन दिया है।

दरअसल, कॉलेज प्रबंधन द्वारा किये गये शो-काज के जवाब में उसने छुट्टी का आवेदन दिया है, जिसमें कहा गया है कि वह अस्पताल में भर्ती है।

बता दें कि संजीव मुखिया पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह फरार है। संजीव मुखिया का छुट्टी का आवेदन मीडिया के हाथ लगा है।

नालंदा कॉलेज आफ हॉर्टिकल्चर में कर्मचारी है संजीव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजीव मुखिया ने नूरसराय स्थित नालंदा कॉलेज आफ हॉर्टिकल्चर में प्रधानाचार्य के नाम एक छुट्टी का आवेदन दिया है।

इसमें उसने 6 मई को अपने तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए अस्पताल में भर्ती होने की बात कही है।

5 जून तक मांगी है छुट्टी

आवेदन में यह भी कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह कॉलेज को सूचित नहीं कर पाया है।

इसके पूर्व कॉलेज के तरफ से 14 मई को ही संजीव मुखिया से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी।

जिसके एवज में उसने 6 मई से 5 जून तक अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए स्पष्टीकरण से मुक्त करने के लिए बात कही है।

बता दें कि संजीव मुखिया नालंदा कॉलेज ऑफ़ हॉर्टिकल्चर में तकनीकी सहायक के पद पर पदस्थापित है।

इसे भी पढ़ें

NEET UG Paper Leak: 1000 के स्टांप पेपर पर संजीव मुखिया देता था डॉक्टर बनाने की गारंटी!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं