केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन आज

2 Min Read

आज हाईकोर्ट में केजरीवाल को पेश करेगी ईडी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से सियासत में भूचाल आ गया है।

सारे विपक्षी दल एकजुट होकर इस गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बता रहे हैं।

बताते चलें कि बीती रात नौ बजे शराब नीति केस में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को CM आवास से ED ने गिरफ्तार कर लिया है।

ED की टीम उन्हें 10वां समन देने आई थी। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को ED दफ्तर ले जाया गया।

RML अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल चेकअप किया। केजरीवाल की रात ED की लॉकअप में कटी।

आज केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP विरोध प्रदर्शन भी करेगी। इसके लिए पंजाब से भी बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आप के सैकड़ों कार्यकर्ता बीती रात ही पंजाब से दिल्ली के लिए कूच कर गये हैं।

आज भी पेशी से पहले होगी मेडिकल चेकअप

आज केजरीवाल को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी से पहले भी दिल्ली CM का मेडिकल चेकअप किया जा सकता है।

ED केजरीवाल की रिमांड पाने के लिए प्रयास करेगी। ईडी कोर्ट से सात दिनों की रिमांड मांग सकती है।

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से ही जेल में हैं।

इसे भी पढ़ें

जेल के अंदर मुझे जहरीला पदार्थ मिला हुआ खाना दिया गया : मुख्तार अंसारी ने अदालत को बताया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं