संसद में राष्ट्रपति के भाषण का विरोध करेगी AAP [AAP will oppose President’s speech in Parliament]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंच गई हैं। कुछ देर में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

इसमें वे 5 साल के लिए केंद्र सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी। ये बैठक नई संसद में होगी। सभी सांसद लोकसभा चैंबर में अपनी सीट पर बैठ चुके हैं।

केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही AAP

इधर, AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा- केजरीवाल के खिलाफ लगातार कार्रवाई के विरोध में आज हम राज्यसभा में प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे।

इसे भी पढ़ें

संसद में सरकार को इन मुद्दों पर घेरने की तैयारी में विपक्ष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं