आप लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव [AAP will contest Bihar assembly elections]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

आप के राज्यसभा सांसद संजय कुमार सिंह कहा कि हमारी पार्टी बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

आम आदमी पार्टी को चुनावी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए, ताकि आगामी चुनाव के बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए जा रहे सुशासन का लाभ बिहार को भी मिल सके।

संजय सिंह ने कहा कि यह तो तय है कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी। लेकिन, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी?

यह हम बाद में तय करेंगे और बताएंगे। अभी तक यह साफ है कि हम बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं