रेल इंजन शंटिंग के दौरान इंजन एवं बोगी के बीच दबने से एक रेलवे कर्मचारी की हुई दर्दनाक मौत [A railway employee died a painful death after being crushed between the engine and bogie during rail engine shunting]

2 Min Read

बेगुसराय, एजेंसियां। बेगूसराय में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। ट्रेन की शंटिंग करने के दौरान एक रेल कर्मी की इंजन एवं बोगी के बीच दबकर मौत हो गई।

ये घटना बरौनी जंक्शन की है। इस घटना के बाद बरौनी जंक्शन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

वहीं बोगी में तकरीबन 2 घंटे तक लाश फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद फंसे लाश को बोगी से निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कैसे हुयी ये घटना ?

बताया जा रहा है कि एक 15204 डाउन बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस जब बरौनी स्टेशन पर पहुंची तब शंटिंग कर्मियों के द्वारा पहले इंजन को खोला गया और ईंधन लेने के लिए भेजा गया। लेकिन जब इंजन वापस ट्रेन की बोगी को खींचने के लिए आ रही थी।

उसी क्रम में शंटिंग करवा रहे रेलकर्मी सौरभ कुमार की कपलिंग एवं इंजन के बीच दबकर मौत हो गई।

ड्राइवर हुआ मौके से फरार

प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने घटना की सूचना रेल ड्राइवर को दिया। जिसके बाद रेल ड्राइवर ने इंजन को जैसा था वैसा की अवस्था में रेलकर्मी को दबा छोड़कर भाग गया।

घटना की सूचना पर जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस सहित रेल पदाधिकारी पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट है।

इसे भी पढ़ें

बेगूसराय सदर अस्पताल से नवजात गायब, पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं