नोटों का बंडल देख हैरान रह गए अधिकारी
गुवाहाटी, एजेंसियां। असम के गुवाहाटी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से लाखों रुपये कैश बरामद किए गए हैं।
इंजीनियर के घर पर राज्य की विजिलेंस एवं एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी की है। छापेमारी में टीम को इंजीनियर के घर से बड़ी संख्या में नोटों के बंडल मिले हैं।
हेंगराबाड़ी स्थित पीएचई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से 79 लाख से ज्यादा कैश मिले हैं। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का नाम जयंत गोस्वामी है।
एंटी करप्शन टीम ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी के घर से कुल 79,87,500 रुपए बरामद किए हैं। टीम ने इन पैसों को जब्त कर लिया है।
पीएचईडी की उत्तरी लखीमपुर डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी को एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि टीम ने गोस्वामी को गुवाहाटी के हंगेराबारी के धृति प्रवा होटल में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
गिरफ्तारी के तुरंत बाद, टीम ने जयंत गोस्वामी के घर की तलाशी ली। इस दौरान टीम को इंजीनियर के घर से कुल 79,87,500 रुपए मिले।
इसे भी पढ़ें









