70वीं BPSC परीक्षा 13 को, एडमिट कार्ड जारी [70th BPSC exam on 13th, admit card released]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। 70वीं बीपीएससी परीक्षा 12 दिसंबर को होगी। इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये हैं। इसे लेकर आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है और परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा केंद्र देख सकते हैं। एडमिट कार्ड में ही परीक्षा केंद्र और कोड दोनों दिये गये हैं।

2035 पदों पर होगी बहालीः

70वीं BPSC परीक्षा का आयोजन कुल 2035 पदों के लिए हो रहा है।

यहां बनाये गये हैं परीक्षा केंद्रः

बिहार के बक्सर, मधुबनी, नालंदा, जमुई, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, पटना, पूर्णिया, सरन, बेगूसराय, वैशाली, मधेपुरा, औरंगाबाद, सुपौल, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, अरवल, कटिहार, सिवान, लखीसराय, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, जहानाबाद, अररिया, रोहतास, सहरसा, गया, बांका, सीतामढ़ी, मुंगेर, गोपालगंज, खगड़िया, भभुआ, दरभंगा, नवादा और भागलपुर में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें

बीपीएससी पेपरलीकः सरगना समेत 5 धराये, हिरासत में लिये गये छात्र पटना भेजे गये

Share This Article
Exit mobile version