CSP operator:
पाकुड़। पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक रंजीत भगत से 7 लाख रुपये लूट लिये। यह वारदात सिंगारसी पंचायत अंतर्गत पकलो गांव के पास बोका मोड़ पर उस समय हुई, जब रंजीत भगत अपने केंद्र की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर हथियार के बल पर करीब 7 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और उनकी बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दसगोड़ा की ओर फरार हो गए।
पुलिस जुटी जांच मेः
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि बदमाशों ने रंजीत भगत की पहले से रेकी कर रखी थी। वे रोजाना बाइक से अपने CSP केंद्र जाया करते थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान बदमाशों की एक बाइक और लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा के बीच स्थित जंगल में छिपे हुए बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जंगल की घेराबंदी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
SBI PO Mains: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जारी की SBI PO Mains परीक्षा की तिथि, देखें पूरा पैटर्न
