केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5 नए जिले बनेंगे [5 new districts will be formed in Union Territory Ladakh]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5 नए जिले बनाने की घोषणा की।

नए जिलों का नाम जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग होगा। इससे पहले लेह और कारगिल ही लद्दाख के दो जिले थे।

मोदी बोले-इस प्रदेश पर खास ध्यान दिया जायेगा

5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर के तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था।

आर्टिकल-370 निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बना था। पीएम मोदी ने कहा कि जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग पर अब ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

इन जिलों के बनने के बाद अब केंद्र सरकार और लद्दाख प्रशासन लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा।

क्षेत्रफल के नजरिए से लद्दाख एक बहुत बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। यह भारत के सबसे कम आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है।

इसे भी पढ़ें

सबसे ज्यादा वोटिंग लद्दाख में, देश में 1 बजे तक 36.73 फीसदी मतदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं