मध्य प्रदेश के मंत्रालय में लगी आग 40 दमकलें बुझाने में जुटीं

2 Min Read

भोपाल, एजेंसियां। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में आग लग गई है।

आग वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी है। शनिवार सुबह लगी इस आग को अब तक बुझाया नहीं जा सका है। 40 दमकल आग बुझाने में लगी हैं।

भोपाल, रायसेन, विदिशा के अलावा एयरपोर्ट, बीएचईएल और सेना की 40 से अधिक दमकलें आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। इंदौर और पीथमपुर से भी दमकलें लायी जा रही हैं।

सेकेंड सैटर्डे की छुट्टी होने की वजह से बिल्डिंग में ज्यादा कर्मचारी नहीं थे। बिल्डिंग में पांच कर्मचारी फंसे थे, सभी को बाहर निकाल लिया गया है।

दो कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी।

फिर तेज हवाओं के कारण आग की लपटों ने दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिर देखते ही देखते दोनों मंजिलों में आग धू-धू कर जलने लगी।

अग्निशमन के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं। अब तक नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।

सचिवालय के कुछ जूनियर अधिकारियों के अनुसार आग बुझने के बाद ही नुकसान का जायजा लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें 

यूट्यूबर एल्विश यादव का मारपीट का वीडियो वायरल, जानिये क्या है मामला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं