मई दिवस पर झारखंड के 3 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

2 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। मई दिवस यानी एक मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन मजदूर छुट्टियां मनाते हैं।

पर उत्तर प्रदेश के एक ईंट भट्टे में मजदूर दिवस के दिन ही काम कर रहे झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा महाराजगंज जिले के बृजमनगंज में हुआ है।

बताया जा रहा है कि जब वहां काम चल रहा था, तब ईट-भट्टे एक दीवार गिर गई। बुधवार की शाम सभी मजदूर भट्टे से ईट निकालने में लगे थे। इसी दौरान दीवार इनके ऊपर गिर गयी, जिसके नीचे 5 मजदूर दब गये।

स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। मृतकों की पहचान संतोष उरांव(30), पावर्ती(36) और सुशीला उरांव(21) के रूप में हुई है। वहीं रमेश और शांति की स्थिति गंभीर है।

दोनों का इलाज सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी झारखंड के लोहरदगा के रहने वाले हैं। इस संबंध मं जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आपदा निधि से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ईंट भट्ठा में सुरक्षा मानक थे या नहीं, इसकी भी जांच होगी।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन के प्रोविजनल बेल पर कल सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं