सुबह 11 बजे तक जम्मू-कश्मीर में 26.72 फीसदी मतदान [26.72 percent voting in Jammu and Kashmir till 11 am]

1 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है।

चुनाव आयोग की ओर से केंद्र शासित प्रदेश में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा।

सभी संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश के 23।27 लाख से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इस चरण में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। पहले चरण में 219 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद होगा।

कश्मीर संभाग में 16 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इसमें पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनपोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, डूरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व और पहलगाम है।

वहीं, जम्मू संभाग में,16 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इसमें इंदरवाल, किश्तवाड़, पद्दर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में मतदान है।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 24 सीटों पर वोटिंग शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं