चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की तामलुक सीट से भाजपा उम्मीदवार और कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय पर चुनाव आयोग ने प्रचार करने से 24 घंटे के लिए बैन लगा दिया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 15 मई को हल्दिया की जनसभा के दौरान अभद्र टिप्पणी की थी।
इसे लेकर TMC ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने आज इसी मामले को लेकर उन पर एक्शन लिया है।
TMC की शिकायत के बाद आयोग ने 20 मई की शाम 5 बजे तक उनसे जवाब मांगा था। आयोग ने अभिजीत की टिप्पणियों की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि उनका जवाब मिल गया है।
उन्होंने निम्न स्तर का व्यक्तिगत हमला किया है। उन्होंने महिलाओं का भी अपमान किया है। इसलिए उन पर ये कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
बिहार में ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर वेकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि







