बरसाना के राधा रानी मंदिर में हादसा, 22 श्रद्धालु घायल

1 Min Read

मथुरा (उप्र): मथुरा जिले के बरसाना में राधा रानी मंदिर में लड्डू होली के आयोजन के दौरान भारी भीड़ के कारण रेलिंग टूटने से हुए हादसे में 22 श्रद्धालु घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गम्भीर चोट नहीं आयी।

मंदिर के एक पुजारी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि रविवार शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से मंदिर की सीढ़ियों की रेलिंग उनका दबाव नहीं झेल सकी और वह टूट गयी, फलस्वरूप कई श्रद्धालु नीचे गिर पड़े एवं भगदड़ मच गयी।

उनके अनुसार इस घटना में कम से कम 22 श्रद्धालु घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें

एयर इंडिया एक्सप्रेस ग्रीष्मकालीन सारिणी में 360 से अधिक दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं