चमोली में बिजली का करंट फैलने से 15 मजदूरों की मौत, कई घायल

1 Min Read

गोपेश्वर : उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। चमोली जिले में लगे सीवर प्‍लांट में बुधवार को करंट उतरने से 15 मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्‍या और बढ़ सकती है।

इस सीवर प्लांट का निर्माण नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहा है। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुट गई हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर फटने की वजह से सीवर प्‍लांट में करंट फैल गया।

इसकी चपेट में वहां काम कर रहे तमाम मजदूर आ गए। चमोली हादसे में आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। तत्‍काल पुलिस और प्रशासन की टीमों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया।

चमोली के एसपी प्रमेंद्र दोवाल ने बताया कि हादसे में कई झुलस गए हैं। अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ जिसके बाद करंट दौड़ने से यह हादसा हुआ है।

Share This Article
Exit mobile version