मुंबई नाव हादसा में 13 मरे, चश्मदीद बोले- लाइफ जैकेट नहीं थी [13 dead in Mumbai boat accident, eyewitness said – there was no life jacket]

2 Min Read

नेवी बोट ड्राइवर के खिलाफ केस

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नाव के डूबने से 13 लोगों की मौत हुई है। रेस्क्यू टीम ने 90 से ज्यादा लोगों को बचाया है। 2 लोग अब भी लापता हैं। इनकी तलाश जारी है। 80 लोगों की क्षमता वाली इस नाव में करीब 110 लोग सवार थे।

किसी ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेटः

नाव में सवार एक चश्मदीद ने कहा- हममें से किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। अचानक नेवी की स्पीडबोट हमारी बोट से आकर टकराई, जिसके बाद हमारी बोट डूबने लगी। करीब 25 मिनट बाद नेवी ने हमें रेस्क्यू किया।

स्टंट कर रही थी नेवी की बोटः

एक अन्य चश्मदीद ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। उसने कहा- टक्कर से पहले नेवी की स्पीडबोट स्टंट कर रही थी। इसलिए मैंने रिकॉर्डिंग की।

मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसे में नेवी के 4 कर्मियों और बोट पर सवार 9 सिविलियंस की मौत हुई। 80 लोगों की क्षमता वाली नीलकमल बोट में 20 बच्चों समेत करीब 110 यात्री सवार थे। टक्कर मारने वाली नेवी बोट के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

कई वीडियो हो रहे वायरलः

घटना का एक और वीडियो गुरुवार को सामने आया। इसमें नेवी समुद्र में डूब रहे लोगों को रेस्क्यू करते दिख रही है। डूब रहे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। वीडियो में उन्हें चीखते और चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर मुद्दे पर ‘इंडिया’ के घटक दलों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं