बीजापुर, एजेंसियां : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक सरकारी बालिका छात्रावास की छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद जिला प्रशासन ने छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 20 वर्षीय यह छात्रा पिछले 2-3 साल से अपने परिवार की सहमति से एक युवक के साथ रिश्ते में थी।
उल्लेखनीय है कि, बीजापुर जिले के गंगालूर पोटा केबिन ( बांस से बना विशेष प्रकार का छात्रावास ) में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने बुधवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गंगालूर में बच्चे को जन्म दिया है।
बीती रात छात्रा को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने पहले छात्रा के गर्भवती होने की बात बताई। इसके बाद आज सुबह उस छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया।
इसे भी पढ़ें
वो दिन दूर नहीं जब भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बन जाएगा : प्रधानमंत्री








