पश्चिम बंगाल के जोड़ाबागान से 8.50 लाख रुपए के साथ 1 गिरफ्तार

1 Min Read

कोलकाता,एजेंसियां: देश में चुनाव का अंतिम चरण नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे यहां बेहिसाबी रकम का अवैध लेन-देन बढ़ता जा रहा है।

इसी कड़ी में उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में जोड़ाबागान क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने 8.50 लाख रुपए के साथ लखन दास नामक युवक को हिरासत में लिया है।

उससे पूछताछ की जा रही है। इसके पास यह रकम कहां से आया, इस बारे में उसने कोई सटीक जानकारी नहीं दे पाया है।

इसके बाद आरोपी को थाने में ले जाया गया है। उसके पास से बरामद राशि की सूचना आयकर विभाग और चुनाव आयोग को दे दी गई है।

पुलिस का मानना है कि यह हवाला का रकम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

ETF के जरिए करें सोने में निवेश, होगा इतना फायदा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं