‘स्क्विड गेम 3’ हुआ रिलीज, जानिए गि-हुन के साथ फिनाले में कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे? [‘Squid Game 3’ released, know which players will be in the finale along with Gi-hun?]

3 Min Read

Squid Game 3:

सियोल, एजेंसियां। साउथ कोरियन डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा ‘स्क्विड गेम’ का तीसरा और फाइनल सीजन आज 27 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। इस सीरीज़ के पहले दो सीजन जबरदस्त हिट रहे थे और अब फैंस बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो अब फाइनली ओटीटी पर उपलब्ध है। सीरीज़ ने दर्शकों को अपनी कहानी में बांधे रखा और अब लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस खतरनाक खेल का क्या अंजाम होगा।

Squid Game 3:‘स्क्विड गेम 3’ को कहां देखें?

‘स्क्विड गेम 3’ को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। यह सीजन भारत में 27 जून, 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे रिलीज हुआ है। इसके सभी 6 एपिसोड एक साथ स्ट्रीम हो रहे हैं, जिससे फैंस इसे एक बार में पूरा देख सकते हैं।

Squid Game 3:स्क्विड गेम 3’ की कहानी

‘स्क्विड गेम’ की कहानी 456 खिलाड़ियों पर आधारित है, जो भारी कर्ज में डूबे हुए हैं और करोड़ों रुपये जीतने के लालच में एक खतरनाक खेल का हिस्सा बन जाते हैं। इस खेल में, जो जीतता है उसे करोड़ों का इनाम मिलता है, लेकिन जो हारते हैं, उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है।

Squid Game 3:फाइनल सीज़न में क्या होगा?

सीजन 3 की शुरुआत सीजन 2 की घटनाओं के तुरंत बाद होती है। इस बार खिलाड़ी नंबर 456 (जो कि मुख्य पात्र सेओंग गि-हुन हैं) को यह तय करना होगा कि क्या वह इस खतरनाक खेल को खत्म कर पाएंगे या नहीं। इस सीज़न में नए गेम्स और नए खिलाड़ी शामिल हैं, और खेल के नियम भी पहले से कहीं ज्यादा क्रूर हो गए हैं। फैंस को इस बार यह भी देखने को मिलेगा कि क्या गि-हुन फ्रंटमैन के खूनी खेल का खुलासा कर पाएंगे या नहीं।

Squid Game 3:नए ट्विस्ट और रोमांच

सीजन 3 में जो ट्विस्ट और रोमांच भरपूर हैं, वह फैंस को एक नई दिशा में ले जाएंगे। इस बार गेम्स और भी खतरनाक होंगे, और जीतने के लिए खिलाड़ियों को अपनी जान की बाजी लगानी होगी।

इसे भी पढ़ें

Squid game season 4: स्क्विड गेम सीजन 4 कैंसिल, सीजन 3 में ही खत्म होगी खूनी कहानी”

Share This Article
Exit mobile version