Heavy rain alert: झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर, इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट [Heavy rain alert: Impact of low pressure in the Bay of Bengal in Jharkhand, heavy rain alert in these 6 districts]

2 Min Read

Heavy rain alert:

रांची। बंगाल की खाड़ी और ओडिशा एवं बंगाल से सटे तटवर्ती इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और मनसून के अत्यधिक सक्रिय रहने का असर आज झारखंड में दिखेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार (27 जून) को झारखंड के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाओं का झोंका चलेगा और वज्रपात होने की भी संभावना है। शुक्रवार को राज्य के 6 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उनमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। रांची में भी आज बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Heavy rain alert: पूरे झारखंड में मानसून सक्रियः

पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है। गुरुवार को सबसे अधिक वर्षा खूंटी में 15 मिमी दर्ज की गई। बोकारो में 8 मिमी, रांची में 5 मिमी और मेदिनीनगर में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं हजारीबाग में पिछले 24 घंटे में 79 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष 1 जून से अब तक राज्य में 283.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत 149.8 मिमी से काफी अधिक है।

इसे भी पढ़ें

Heavy rain alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट 

Share This Article
Exit mobile version