रक्षा मंत्री ने एयरोस्पेस चुनौतियों से निपटने के लिए रिसर्च बढ़ाने का किया आह्वान [Defense Minister calls for increasing research to tackle aerospace challenges]

1 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना के एयरोस्पेस मेडिसिन संस्थान (आईएएम) का दौरा किया। उन्होंने अंतरिक्ष मनोविज्ञान पर उन्नत अनुसंधान केन्द्र का उद्घाटन करते हुए एयरोस्पेस चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान एवं विकास बढ़ाने का आह्वान किया। यह पहला मौका है, जब किसी रक्षा मंत्री ने इस संस्थान का दौरा किया है।

इस दौरान उन्हें पायलट प्रशिक्षण, उनके चिकित्सा मूल्यांकन और एयरोमेडिकल अनुसंधान में आईएएम की भूमिका के बारे में जानकारी दी गयी। रक्षा मंत्री ने लड़ाकू पायलटों के प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किये जानेवाले डायनेमिक फ्लाइट सिम्युलेटर और हाई परफॉरमेंस ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने संस्थान में उन्नत अनुसंधान केन्द्र का भी शुभारम्भ किया। इस परियोजना का शीर्षक ‘अंतरिक्ष मनोविज्ञान : भारतीय अंतरिक्ष मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष यात्रियों के चयन और व्यावहारिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण’ है। अपने सम्बोधन में राजनाथ सिंह ने हवाई और अंतरिक्ष यातायात में निरन्तर वृद्धि के मद्देनजर एयरोस्पेस मेडिसिन में विशेषज्ञता की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म, सड़क मार्ग से हुए वाराणसी रवाना 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं