नई दिल्ली, एजेंसियां। आज के समय में फिक्स इनकम की जरूरत हर किसी को है, लेकिन बाजार में निवेश का जोखिम हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अगर आप बिना किसी रिस्क के एक पक्की कमाई चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (एमआइएस) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
यह सरकार द्वारा चलाई जा रही एक 100% सुरक्षित स्कीम है, जिसमें आप बस एक बार निवेश करते हैं और हर महीने एक फिक्स इनकम आपके खाते में आती रहती है। इस स्कीम में पति-पत्नी मिलकर जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं और केवल एक बार निवेश करके हर महीने एक तयशुदा रकम कमा सकते हैं।
कितना कर सकते हैं निवेश?
पोस्ट ऑफिस एमआइएस स्कीम में सिंगल अकाउंट के तहत अधिकतम 9 लाख और जॉइंट अकाउंट के तहत 15 लाख तक निवेश किया जा सकता है। यह स्कीम 7.4% की वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है, जो आपके बैंक खाते में हर महीने ट्रांसफर हो जाती है।
कैसे मिलेगा 8,633 रूपये हर महीने?
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अगर पति-पत्नी मिलकर 14 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो अगले 5 साल तक हर महीने 8,633 रूपये की गारंटीड इनकम मिलेगी। अगर आप 15 लाख का निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने 9,250 रूपये तक मिल सकते हैं।
लॉक-इन पीरियड
इस स्कीम का लॉक-इन पीरियड 5 साल का होता है। लेकिन, अगर आपको जरूरत पड़ती है, तो आप समय से पहले भी अपना पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें लागू होंगी।
यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर आय चाहते हैं। नौकरीपेशा लोग भी इसे अपने साइड इनकम के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्कीम पूरी तरह से सरकार द्वारा सुरक्षित है, इसलिए इसमें किसी भी तरह का जोखिम नहीं है। न तो मार्केट में गिरावट का डर और न ही किसी नुकसान की चिंता।
इसे भी पढ़ें
