पटना: तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा स्कूल छात्रा को ,चालक फरार [Patna: School girl crushed by speeding truck, driver absconding]

1 Min Read

पटना, एजेंसियांपटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने 15 वर्षीय सुष्मिता कुमारी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुष्मिता प्राइवेट स्कूल की छात्रा थी और हर रोज की तरह स्कूल जाने के लिए ऑटो पकड़ने जा रही थी।

इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक छात्रा को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। बाद में ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें

पटना में सीएम नीतीश के काफिले में अचानक घुसी कार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं