दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने हनुमान जयंती पर पूजा अर्चना की

1 Min Read

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि अगली बार वह अपने पति के साथ मंदिर में आएंगी।

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह एक अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहतर स्वास्थ्य और समस्त दिल्लीवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि ‘हनुमान बाबा’ सभी को बुद्धि और समृद्धि दें।

उन्होंने आगे कहा कि ‘हनुमान बाबा’ सभी की परेशानी दूर करें और मेरी भी। मैं जल्द ही सर (अरविंद केजरीवाल) के साथ वापस आऊंगी।

मीडिया ने जब उनसे पूछा कि आज बजरंबली से क्या मांगा तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भगवान सबका मंगल करें, सबके कष्ट दूर करें और मेरे भी।

इसे भी पढ़ें

पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश में नामांकन दाखिल किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं