दिल्ली के नए CM की शपथ 20 फरवरी को [Oath of new CM of Delhi on 20th February]

1 Min Read

कल विधायक दल की बैठक में तय होगा नाम

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 12 दिन बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। हालांकि, भाजपा ने अब तक CM फेस तय नहीं किया है। पार्टी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को बुलाई गई है, जिसमें CM की घोषणा होगी।

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीती हैं और 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

दिल्ली मंत्रिमंडल में 7 मंत्री चुने जा सकते हैं:

पार्टी ने 15 विधायकों के नाम निकाले हैं। उनमें से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। इन्हीं 9 नामों में CM, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं।

ऐसे में चर्चा है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को चुना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

सीएम आतिशी का आरोप: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा वोटों में हेराफेरी की साजिश कर रही है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं