दिल्ली की इन महिलाओं को नहीं मिलेगा समृद्धि योजना का लाभ [These women of Delhi will not get the benefit of Samridhi Yojana]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला समृद्धि योजना को लागू करने के लिए कड़े नियमों के साथ दिशा-निर्देश को अंतिम रूप दे रही है। शीर्ष सूत्रों के अनुसार, इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल एक महिला को मिलेगा, भले ही उस परिवार के बीपीएल कार्ड पर कई महिलाएं हों।

तीन बच्चों वाली महिलाएं लाभ से हो सकती हैं वंचित

जिन महिलाओं के तीन से अधिक बच्चे होंगे, उन्हें इस योजना के लाभ से बाहर किया जा सकता है और तीन बच्चों वाली महिलाओं को भी यह लाभ नहीं मिलेगा यदि उनके बच्चे का टीकाकरण नहीं हुआ है। इस योजना को बीपीएल कार्डधारक महिलाओं के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, जो 21 से 60 वर्ष की आयु के बीच हों।

परिवार में कई महिलाएं तो बुजुर्ग महिला को मिलेगा लाभ

यदि बीपीएल कार्ड पर एक से अधिक महिला का नाम है, तो केवल सबसे बड़ी महिला, जैसा कि बीपीएल कार्ड में उनकी उम्र दर्ज है, योजना का लाभ प्राप्त करेगी। हालांकि, यदि वह महिला अन्य कल्याणकारी योजनाओं जैसे कि विधवा या वृद्धावस्था पेंशन से समान सहायता प्राप्त करती है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता के सामने बड़ा सवाल: पुरानी परंपरा या केजरीवाल के फैसले पर बढ़ेंगी?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं