डिक्सन टेक्नोलॉजीज: एक दिन में ₹620 की बढ़त, ब्रोकरेज ने ₹21,409 ने दिया नया टारगेट [Dixon Technologies: Gained ₹620 in one day, brokerage gave new target of ₹21,409]

2 Min Read

Dixon Technologies:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ ₹14,950 पर कारोबार कर रहे हैं, जो पिछले बंद भाव ₹14,321.20 के मुकाबले ₹620 रुपये ज्यादा है। इस तेजी का कारण ब्रोकरेज फर्म नोमुरा द्वारा दी गई रेटिंग है, जिसने डिक्सन के स्टॉक पर ‘खरीदें’ की रेटिंग बरकरार रखी है और इसके टारगेट प्राइस को ₹21,409 तक बढ़ा दिया है।

Dixon Technologies:ब्रोकरेज का विश्लेषण

नोमुरा का कहना है कि डिक्सन भारत के मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) इंडस्ट्री में सबसे बड़ा मार्केट शेयर हासिल करने के करीब है। इसके अलावा, डिक्सन की ओरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग (ODM) पार्टनरशिप और प्रमुख ग्राहकों जैसे कि वीवो और ट्रांसियन के साथ साझेदारी इसे अधिक भरोसेमंद बनाती है। नोमुरा ने डिक्सन के द्वारा हासिल किए गए कस्टमर्स की सूची में सैमसंग, शाओमी, गूगल, नोकिया (HMD Global), ओप्पो, पैनासोनिक, बोट, फिलिप्स और एलजी जैसी बड़ी कंपनियां शामिल होने का उल्लेख किया है।

Dixon Technologies:कंपनी की प्रगति और मुनाफा

मार्च 2025 की तिमाही में डिक्सन टेक्नोलॉजीज का नेट प्रॉफिट चार गुना बढ़कर ₹464.95 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ऑपरेश्नल रेवेन्यू ₹10,292.54 करोड़ रुपये रहा है। डिक्सन की बढ़ती एक्सपोर्ट गतिविधियाँ भी कंपनी के लिए एक सकारात्मक संकेत हैं, जिसमें ट्रांसियन (Infinix, Tecno, iTel) और मोटोरोला के साथ मिलकर 4 गुना अधिक प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट किया गया।

Dixon Technologies:कंपनी का भविष्य

नोमुरा का मानना है कि मोटोरोला जैसी कंपनियां , जो अब तक चीन से अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस चला रही थीं, अब भारत में अपने उत्पादन को शिफ्ट कर सकती हैं, खासकर टैरिफ पॉलिसी के कारण। यह भारत की लोकल मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को लाभ पहुंचा सकता है और डिक्सन के लिए और भी बेहतर अवसर उत्पन्न कर सकता है। इस शानदार प्रदर्शन और ब्रोकरेज की उम्मीदों को देखते हुए, डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में और भी तेजी देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें

Adani-Reliance :अडानी-रिलायंस के बीच नई डील, ईंधन बाजार में बड़े बदलाव की उम्मीद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं