आतिशी बोलीं- CM दफ्तर से भगत सिंह-अंबेडकर की तस्वीरें हटाईं [Atishi said- Removed pictures of Bhagat Singh-Ambedkar from CM office]

1 Min Read

BJP ने कहा- सिर्फ जगह बदली

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की पूर्व CM आतिशी ने आरोप लगाया है कि राज्य की BJP सरकार ने CM ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दीं। भाजपा ने CM ऑफिस की तस्वीर जारी कर AAP पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। BJP ने कहा कि सिर्फ तस्वीरों की जगह बदली गई है।

AAP शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श मानती है:

16 मार्च 2022 को भगवंत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ली थी। तब से दिल्ली और पंजाब के CM ऑफिस में मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे शहीद भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो लगाई जाने लगीं।

इसे भी पढ़ें

सीएम आतिशी का आरोप: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा वोटों में हेराफेरी की साजिश कर रही है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं