अयोध्या में रामलला का रोज सूर्य तिलक होगा [Ramlala will be anointed with Surya Tilak every day in Ayodhya]

1 Min Read

पिछले साल रामनवमी पर पहली बार हुआ था तिलक

अयोध्या, एजेंसियां। अयोध्या में रामनवमी यानी 6 अप्रैल से रोज रामलला का सूर्य तिलक होगा। करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि इसकी प्लानिंग 20 साल के लिए की जा रही है। पिछले साल रामनवमी (17 अप्रैल) के दिन रामलला का पहला सूर्य तिलक किया गया था।

राम मंदिर का शिखर भी बनकर तैयार होने वाला है। मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार की स्थापना 15 मई तक हो जाएगी।

सूर्य तिलक कैसे होगा:

सूर्य तिलक के लिए IIT रुड़की सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने ऑप्टो मैकेनिकल सिस्टम तैयार किया है। इसके लिए अष्टधातु के 20 पाइप से 65 फीट लंबा सिस्टम लगाया गया। 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भ गृह तक रामलला के मस्तक पर किरणें पहुंचाई जाएगी।

करीब 4 मिनट तक किरणें रामलला के मस्तक को प्रकाशमान करेंगी।

इसे भी पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर पर उड़ रहे संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं