अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? पूछे गए सवाल पर क्या जवाब दी सुनीता विलियम्स ने ? [How does India look from space? What was Sunita Williams’ answer to the question?]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेन्सियां। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भारत को बेहद अद्भुत और सुंदर बताया है। उन्होंने विशेष रूप से हिमालय के दृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भी वह अंतरिक्ष से हिमालय के ऊपर से गुजरती थीं, तो दृश्य बहुत ही शानदार और अविश्वसनीय लगता था। उनके अनुसार, ऐसा प्रतीत होता था जैसे कोई लहर भारत में आकर बह रही हो। सुनीता ने इस अनुभव को बेहद रोमांचक और मंत्रमुग्ध करने वाला बताया।

सुनीता का जावाब

जब सुनीता से अंतरिक्ष से भारत को देखने के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब राकेश शर्मा के प्रसिद्ध उत्तर की तरह था। उन्होंने कहा, “भारत बहुत अद्भुत है।” यह टिप्पणी बिल्कुल वैसे ही थी जैसे राकेश शर्मा ने 1984 में अंतरिक्ष से भारत के बारे में कहा था, “सारे जहां से अच्छा। सुनीता ने गुजरात और मुंबई के दृश्य को भी खूबसूरती से बताया । उन्होंने कहा कि इन शहरों के ऊपर से गुजरते समय धरती के रंग और रोशनी के जाल बहुत निखर कर दिखाई देते थे। उनके अनुसार, छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक, यह दृश्य बहुत ही खूबसूरत था।

भारत आने की इच्छा जताई

अपने पिता के भारतीय होने की बात करते हुए सुनीता ने कहा कि वह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष अन्वेषण क्षमता को लेकर गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष यात्री को एक्सिओम मिशन के जरिए अंतरिक्ष में भेजने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। सुनीता ने कहा, “मैं अपने पिता के देश वापस आने की उम्मीद करती हूं और एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।”

सुनीता ने भारत को एक महान देश और लोकतंत्र बताते हुए इसके अंतरिक्ष कार्यक्रमों की सराहना की और गगनयान कार्यक्रम की भी तारीफ की, जो 2026 तक मानव अंतरिक्ष मिशन भेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़ें

सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद स्पेस से लौटीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं