सोना लगातार पांचवें दिन सर्वोच्च शिखर पर, ₹112 बढ़कर ₹88,761 पर पहुंचा [Gold hits highest peak for fifth consecutive day, rises ₹ 112 to ₹ 88,761]

1 Min Read

इस साल ₹92 हजार तक जा सकता है सोना

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने की कीमत 20 मार्च को लगातार पांचवे दिन ऑल टाइम हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹112 बढ़कर ₹88,761 पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी बुधवार 19 मार्च को भी सोने का भाव ₹88,649 के ऑल टाइम हाई पर था।

चांदी फिसलाः

वहीं चांदी के भाव में आज कल के मुकाबले 355 रुपए की कमी आई है, ये 99,613 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कल एक किलो चांदी ₹99,968 पर थी। मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो था, जो इसका ऑल टाइम हाई भी है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार इस साल सोना ₹92 हजार तक जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

सोने का दाम ₹90 बढ़कर ₹85,966 पर पहुंचा, एक किलो चांदी ₹336 महंगी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं