मेरठ में नमाज के बाद हिंसक झड़प, दो गुटों में पथराव और लाठियां चलीं [Violent clashes after namaz in Meerut, two groups pelted stones and used sticks]

1 Min Read

मेरठ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 31 मार्च को ईद की नमाज के बाद दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह विवाद पहले रविवार को नाजिम और जाहिद नामक दो लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद बढ़ा।

सोमवार को नमाज के बाद जब दोनों गुट अपने-अपने घर लौट रहे थे, तो एक बार फिर उनकी कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। घटना मेरठ के जानी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि पथराव हुआ और लाठियां भी चलीं, जिसमें 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एक वीडियो में गोली चलने का दावा भी किया गया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

कड़कती धूप में रांची ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं