बिहार में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा [Opposition created ruckus outside the assembly demanding implementation of old pension scheme in Bihar]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार में भी ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) लागू करने की मांग तेज हो गई है। बिहार विधानमंडल के 11वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने विधानसभा के बाहर जबरदस्त हंगामा किया।

इस दौरान विपक्षी सदस्य हाथों में पोस्टर लेकर RJD, कांग्रेस और वाम दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें सरकार के सामने रखते दिखे। विपक्ष ने पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) को लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

पुरानी पेंशन योजना पर सदन में चर्चा की मांगः

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायकों का कहना था कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए विधानसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया गया है। उनका कहना है कि विधानसभा के सारे कामों को स्थगित कर इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।

2005 के बाद नियुक्त कर्मी पेंशन से वंचितः

RJD के नेताओं ने बताया कि 2005 के बाद नियुक्त हुए सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसलिए उनकी पार्टी सरकार से पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग कर रही है।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी मुंबई में रविवार को मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक पदयात्रा निकालेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं