अब CBSE 10वीं की परीक्षा साल में 2 बार [Now CBSE 10th exam twice a year]

2 Min Read

2026 में पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक, दूसरी 5 से 20 मई तक होगी

नई दिल्ली, एजेंसियां CBSE ने 2026 से 10वीं के बोर्ड एग्जाम साल में 2 बार कराने वाले ड्राफ्ट रेगुलेशन को मंजूरी दी है। ड्राफ्ट पर सभी स्टेकहोल्डर्स (स्कूपल एडमिनिस्ट्रे शन, पेरेंट्स एसोसिएशन और टीचर्स एसोसिएशन) 9 मार्च तक फीडबैक देंगे। इसके बाद पॉलिसी फाइनल होगी। ड्राफ्ट के मुताबिक, एग्जाम का पहला फेज 17 फरवरी से 6 मार्च तक, जबकि दूसरा फेज 5 मई से 20 मई तक चलेगा। इस फैसले का फायदा 26 लाख से ज्यादा बच्चों को मिलेगा।

स्टूडेंट्स के पास 3 ऑप्शन होंगे-

1. साल में एक बार परीक्षा दें।

2. दोनों परीक्षाओं में शामिल हों।

3. किसी सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने पर, दूसरी परीक्षा में उस विषय का दोबारा एग्जाषम दें।

अगर एग्जाेम 2 बार दिए हैं, तो रिजल्ट् कैसे तय होगा ?

जो स्टूजडेंट्स दोनों बार बोर्ड एग्जाटम में शामिल होंगे, उनका वो रिजल्टे फाइनल माना जाएगा, जो बेहतर होगा। यानी अगर दूसरी बार एग्जाबम देने पर नंबर घट जाएंगे, तो पहली परीक्षा के नंबर ही फाइनल माने जाएंगे।

क्या् दोनों परीक्षाओं में आधा-आधा सिलेबस पूछा जाएगा ?

दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी। एग्जापम का फॉर्मेट भी दोनों परीक्षाओं में एक जैसा ही होगा।

इसे भी पढ़ें

सीबीएसई ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की जारी की डेटशीट, जानें पूरा एग्जाम शेड्यूल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं