8KM तक निकलेगी तिरंगा यात्रा
जयपुर, एजेंसियां। शहीद जवान सितेंद्र सिंह सांखला की पार्थिव देह आज पैतृक गांव झुंझुनूं जिला के सूरजगढ़ तहसील के डांगर गांव पहुंचेगी।
यहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले शहीद के सम्मान में करीब 8 किमी तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
मुंबई में भारतीय नौसेना के जहाज में लगी आग की चपेट में आकर सितेंद्र शहीद हो गए थे। 21 जुलाई को INS ब्रह्मपुत्र में आग लगी थी।
हादसे के बाद से ही सितेंद्र लापता थे, 24 जुलाई को उसका शव नेवी के गोताखोरों ने निकाला।
इसे भी पढ़ें