Draupadi Murmu:
देवघर। देवघर स्थित एम्स परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। राष्ट्रपति के काफिले की कुछ गाड़ियां निर्धारित मार्ग से भटककर अन्य रास्ते पर चली गईं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को किया नियंत्रित
घटना के तुरंत बाद देवघर पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया और उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान चार पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। निलंबित कर्मियों में दो यातायात थाना अधिकारी, एक सब-इंस्पेक्टर (SI), एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), और एक झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) का जवान शामिल हैं।
इस मामले पर संथाल परगना के जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को कोई गंभीर खतरा नहीं हुआ था और स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। देवघर पुलिस ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जांच अभी भी जारी है।
इसे भी पढ़ें