Tuesday, July 29, 2025

लंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 32 भारतीय मछुआरे पकड़े

कोलंबो: श्रीलंका के तलाईमन्नार तट और डेल्फ्ट उपद्वीप के समीप समुद्री सीमा में बुधवार को कथित रूप से मछली पकड़ने को लेकर श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 32 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

बयान के अनुसार नौसेना ने तलाईमन्नार में सात भारतीय मछुआरों को दो नौकाओं के साथ तथा डेल्फ्ट उपद्वीप के पास 25 भारतीय मछुआरों को तीन नौकाओं के साथ पकड़ा।

बयान के मुताबिक सात मछुआरों और उनकी दो नौकाओं को तलाईमन्नार गोदी में लाया गया जबकि 25 मछुआरों और उनकी तीन नौकाओं को कंकासंथुरई बंदरगाह ले जाया गया।

इन मछुआरों और उनकी नौकाओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए क्रमश: मन्नार एवं मैलाडी के मात्स्यिकी निरीक्षकों को सौंपा जाएगा।

नौसेना ने 2024 में अबतक 23 भारतीय नौकाओं और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है और उन्हें कानूनी कार्रवाई के वास्ते प्रशासन को सौंपा है।

मछुआरा मुद्दा भारत एवं श्रीलंका के आपसी रिश्ते में एक विवादास्पद मुद्दा है। श्रीलंकाई समुद्री सीमा में अवैध रूप से घुस जाने की कई कथित घटनाओं में पाक जलडमरूमध्य में श्रीलंका के नौसैनिक भारतीय मछुआरों पर गोलियां भी चला देते हैं और उनकी नौकाएं जब्त कर लेते हैं।

पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका को तमिलनाडु से अलग करने वाली संकरी जलपट्टी है जो दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछलियां पकड़ने की जगह है।

इसे भी पढ़ें

अग्निकुल कॉस्मॉस ने ‘तकनीकी समस्या’ के कारण अपना पहला रॉकेट प्रक्षेपण स्थगित किया

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति दौरे को लेकर रांची में दो दिनों तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो...

Draupadi Murmu: रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर रांची में यातायात...

BCCI ऑफिस में बड़ी चोरी, सुरक्षा गार्ड ने उड़ाए लाखों के IPL जर्सी

BCCI: मुंबई, एजेंसियां। मुंबई स्थित BCCI ऑफिस में एक बड़ी चोरी सामने आई है, जिसमें सुरक्षा गार्ड ने लाखों की IPL जर्सियां चोरी कीं।...

World tribal day: इस आदिवासी पर पूरा देश सुनेगा झारखंड की गूंज

World tribal day: रांची। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जायेगा। इस मौके पर झारखंड जनजातीय महोत्सव की गूंज पूरे देश में सुनाई...

CM Hemant: सीएम हेमंत 31 जुलाई को रांची लौटेंगे, मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे

CM Hemant: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची में 1 अगस्त से होनेवाले मानसून सत्र में वह हिस्सा...

Nitish cabinet: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट जनता को दी सौगात

Nitish cabinet: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनता को सौगात दी है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसले...

Jharkhand neglected: झारखंड की उपेक्षा, CSR में मिले मात्र 54 करोड़

Jharkhand neglected: रांची। केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम की कंपनियां अपना सीएसआर फंड खर्च करने में झारखंड की उपेक्षा कर रही हैं। भारत सरकार की 63...

CM Hemant Soren: देवघर में 6 कांवरियों की मौत पर CM हेमंत ने जताया दुख

CM Hemant Soren: देवघर। मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया...

Sanjay Seth: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Seth: रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories