Lalu Yadav:
पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार से अपना चुनावी अभियान आरा से शुरू किया। लालू अपनी वैनिटी वैन से पटना से पहुंचे थे। उनका मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना और संगठन को मजबूत कर चुनावी तैयारियों को गति देना है।
आरा पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनकी समस्याएं सुनी और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इसके अलावा, वे पूर्व विधायक अरुण यादव से भी मुलाकात मिले, जो क्षेत्र में राजद के प्रमुख चेहरों में से एक हैं।
लालू की सक्रियता से कार्यकर्ताओं में जोशः
राजद प्रमुख की यह सक्रियता पार्टी की चुनावी तैयारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पार्टी ने इस बार पिछले चुनावों की तुलना में बेहतर रणनीति अपनाने का फैसला किया है। लालू कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर व्यापक प्रचार करने और संपर्क बढ़ाने के निर्देश दे रहे हैं।
लालू प्रसाद यादव की यह यात्रा उनके चुनावी कैंपेन की शुरुआत मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी सक्रियता बिहार के राजनीतिक माहौल में नया जोश लाएगी और राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी।
इसे भी पढ़ें
Elections announced: बांग्लादेश तख्तापलट की पहली बरसी पर चुनाव का ऐलान, फरवरी 2026 में होगा मतदान