Lalu Prasad Yadav:
पटना,एजेंसियां। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि, शाम को लालू यादव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वे अपने घर वापस लौट आए। लेकिन, उनकी सेहत में और अधिक सुधार के लिए उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराना गया है।
Lalu Prasad Yadav: तेजस्वी यादव ने दी स्थिति की जानकारी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि लालू जी की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) अचानक काफी गिर गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। हालांकि, वे परेशान हैं, लेकिन वे कलेजे वाले आदमी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी सेहत जल्द ही ठीक होगी।
Lalu Prasad Yadav: बीपी गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती
तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि लालू यादव के कंधे पर कुछ दिनों से घाव था, जिससे गंभीर संक्रमण हो गया था। हम उनकी नियमित निगरानी कर रहे थे और पाया कि उनका बीपी बहुत कम रहता था।
आज (गुरुवार) जब उन्हें दिल्ली ले जाने का समय आया, तो उनकी स्थिति और बिगड़ गई और उनका बीपी अचानक 88/44 तक गिर गया था, तेजस्वी ने कहा।
Lalu Prasad Yadav: दिल्ली जाने के दौरान तबीयत बिगड़ी
बताया गया कि जब लालू यादव घर से एयरपोर्ट जा रहे थे, तब उनका ब्लड प्रेशर काफी गिर गया था, जिसके चलते उन्हें एयरपोर्ट न जाकर सीधे पारस अस्पताल ले जाना पड़ा। पारस अस्पताल में इलाज के बाद उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स में बेहतर इलाज के लिए भेजने की सलाह दी।
इसे भी पढ़ें