Tuesday, October 21, 2025

Surya Hansda killed: पूर्व बीजेपी नेता और ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा ढेर

- Advertisement -

Surya Hansda killed:

गोड्डा। गोड्डा जिला के ललमटिया इलाके का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। सोमवार की सुबह उसका एनकाउंटर हुआ। एनकाउंटर से पूर्व पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए उसके बताएं जगह पर पुलिस फोर्स के साथ ले जा रही थी। लेकिन, जंगल में सूर्या हांसदा के गुर्गों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। इसके बाद सूर्या पुलिस की गिरफ्त से भागने लगा और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। बता दें कि सूर्या हांसदा 2018 में बोरियो विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुका था।

रविवार को हुआ था गिरफ्तारः

सूर्या हांसदा को रविवार को गोड्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए ललमटिया इलाके में ले गई थी। इसी दौरान कथित रूप से उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी अफरातफरी में सूर्या भागने लगा और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

मामले की जांच जारीः

पुलिस ने अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मामले की जांच जारी है और सूर्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर भारी भीड़ः

जैसे ही सूर्या हांसदा की मौत की खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस फिलहाल मौके पर कैंप कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

कौन था सूर्या हांसदा?

सूर्या हांसदा की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी इस घटना को खास बनाती है। वह 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बोरियो सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका था। उस चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रहा था। भाजपा ने उस समय अपने वरिष्ठ नेता ताला मरांडी का टिकट काट कर सूर्या हांसदा को उम्मीदवार बनाया था।

3 बार लड़ा था विधानसभा चुनावः

सूर्या ने तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, दो बार झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) से और एक बार भाजपा से। वह एक युवा और सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता था।

इसे भी पढ़ें

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या पर हाईकोर्ट सख्त

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories