Jharkhandजानिये झारखंड की 28 आदिवासी सीटों पर कौन होगा बीजेपी प्रत्याशी

जानिये झारखंड की 28 आदिवासी सीटों पर कौन होगा बीजेपी प्रत्याशी [Know who will be the BJP candidate on 28 tribal seats of Jharkhand]

झारखंड के आदिवासी सीटों पर जीत के लिए BJP का ये है प्लान

दिग्गज नेताओं को चुनाव में उतारने की तैयारी

रांची। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा रेस है। पार्टी ने इस बार राज्य में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 28 सीटों पर जीत के लिए खास रणनीति बना रही है।

पार्टी ने इसमें से आधे से अधिक सीटों पर जीत की योजना बनायी है। इसका खाका तैयार हो गया है। प्रत्याशी चयन को लेकर कवायद चल रही है।

संथाल परगना एवं कोल्हान प्रमंडल की सीटों पर खास नजर रख कर तैयारी की जा रही है।

भाजपा के चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधानसभा चुनाव के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार पार्टी के नेताओं से संपर्क कर आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं।

इन आदिवासी नेताओं पर बीजेपी खेल सकती है दांव

विधानसभा चुनाव में इस बार अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, सुदर्शन भगत, दिनेश उरांव, गीता कोड़ा, सीता सोरेन, लुईस मरांडी समेत पूर्व विधायक के साथ-साथ पार्टी के कद्दावर नेताओं व पदाधिकारियों को चुनाव में उतारने की तैयारी चल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खिजरी या खरसावां सीट से चुनाव लड़ाने पर मंथन चल रहा है। सभी एसटी सीटों पर जिलाध्यक्षों की ओर से अनुशंसा की गयी तीन-तीन नामों पर विचार किया जा रहा है। इनके अलावा अन्य नामों पर पार्टी विचार कर रही है।

एसटी सीटों पर इनके नाम पर चल रहा विचार

खिजरी : पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर और युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा।

खूंटी : विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और कड़िया मुंडा के बेटे जगन्नाथ मुंडा।

तोरपा : विधायक कोचे मुंडा।

सिमडेगा : श्रद्धानंद बेसरा (पूर्व विधायक निर्मल बेसरा के बेटे) पिछले चुनाव में 250 वोट से चुनाव हारे थे, पूर्व विधायक मंत्री विमला प्रधान के बेटा राकेश रविकांत प्रधान, लक्ष्मण बड़ाईक।

कोलेबिरा –अशोक बड़ाईक प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं पूर्व कोलेबिरा विधानसभा चुनाव प्रभारी, सुजान मुंडा पूर्व प्रत्याशी, महेंद्र भगत (पूर्व प्रत्याशी)

गुमला : सुदर्शन भगत (पूर्व सांसद व विधायक), पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, मिसिर कुजूर पूर्व प्रत्याशी।

बिशुनपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, राष्ट्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय एसटी आयोग की सदस्य आशा लकड़ा और अशोक उरांव पूर्व प्रत्याशी।

सिसई : पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव, प्रदेश प्रवक्ता व आइपीएस रहे डॉ अरुण उरांव और जिला परिषद अध्यक्ष गुमला किरण माला बाड़ा।

लोहरदगा : आजसू गठबंधन की सीट है। इस सीट पर मनीर उरांव जिला अध्यक्ष, बिंदेश्वर उरांव (एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं)।

10 मांडर : पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, सन्नी टोप्पो (कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं) एवं पूर्व प्रत्याशी देवकुमार धान।

मनिका : पूर्व विधायक हरेकृष्ण सिंह एवं अवधेश सिंह चेरो (एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष)।

घाटशिला : पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, लक्ष्मण टुडू (पूर्व विधायक)।

सरायकेला : चंपाई सोरेन (अगर भाजपा में शामिल होते हैं) और गणेश महली (पूर्व प्रत्याशी)।

खरसावां : पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा एवं जवाहर बानरा पूर्व प्रत्याशी।

पोटका : पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र नाथ सरदार।

जगरनाथपुर : पूर्व सांसद गीता कोड़ा, मंगल गिलुवा एवं विपिन पूर्ति

मनोहरपुर : पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व प्रत्याशी शिवा बोदरा एवं रामेश्वर पैसुम।

चक्रधरपुर : झामुमो से पूर्व विधायक शशि सामड़, स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुआ की पत्नी मालती गिलुआ एवं विजय मेलगंडी एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री।

मझगांव : पूर्व मंत्री बड़कुवंर गगराई, भूषण पाठ पिंगुवा पूर्व प्रत्याशी एवं अनिल बिरुली।

जामा : पूर्व विधायक सीता सोरेन, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू एवं पूर्व दुमका एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष विमल मरांडी

शिकारीपाड़ा : पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी परितोष सोरेन और युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला परिषद सदस्य अविनाश सोरेन।

महेशपुर : पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, दुर्गा मरांडी, भाजपा प्रदेश मंत्री, पूर्व विधायक देवीधन टुडू एवं सुफल मरांडी।

लिट्टीपाड़ा- पूर्व प्रत्याशी दानियल किस्कू, साहिब हांसदा, एसटी मोर्चा कार्यसमिति सदस्य एवं बाबूधन मुर्मू पूर्व पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष।

बोरियो : पूर्व विधायक ताला मरांडी, लोबिन हेंब्रम (अगर भाजपा में शामिल होते हैं) एवं सूर्य नारायण हांसदा (पूर्व प्रत्याशी)।

बरहेट : सिमोन मालतो पूर्व प्रत्याशी, रेणुका मुर्मू, साहिबगंज जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष और आरएसएस प्रचारक रवींद्र टुडू।

तोरपा : कोचे मुंडा, पूर्व बानो मंडल अध्यक्ष अजित कंडुलना और भाजपा जिला महामंत्री निखिल कंडुलना।

तमाड़ : रीता मुंडा, देवी दयाल मुंडा और राजा पीटर अगर भाजपा के शामिल हुए तो।

दुमका : पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी, गुंजन मरांडी दुमका जिला मंत्री, एवं जेवीएम से आयीं डॉ अंजुला मुर्मू।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल, अर्जुन समेत सभी आदिवासी नेता बनेंगे बीजेपी के खेवनहार

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles