Wednesday, October 22, 2025

जानिए ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है? [Know what is the right time to drink green tea?]

- Advertisement -

रांची। स्वस्थ रहने के लिए वजन घटाना सबसे ज्यादा जरूरी है। हेल्दी रहने के लिए कुछ लोग दिन की शुरूआत ग्रीन टी के साथ करते हैं।

ग्रीन टी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और धीरे-धीरे वजन भी कम होने लगता है। ग्रीन टी आपकी बॉडी को शेप में रखने और वजन को मेंटेन रखने में मदद करता है।

ग्रीन टी ब्लड शुगर को कम करने और मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि सही समय पर ग्रीन टी पीने से ज्यादा फायदे मिलते हैं।

आइये जानते हैं ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है? ग्रीन टी कब और कैसे पीनी चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और बॉडी डिटॉक्स होती है। ग्रीन टी का असर आपकी स्किन पर भी नजर आता है।

अगर आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहना है तो रोजाना ग्रीन टी पीने की आदत बना लें। ग्रीन टी पीने से आप दिनभर खुद को एक्टिव फील करते हैं।

हालांकि ग्रीन टी के भरपूर फायदे लेने के लिए उसे सही समय और तरीके से पीना जरूरी है। नहीं तो फायदे की जगह कई बार ये नुकसान भी कर सकती है।

अक्सर कुछ लोग फिट रहने के लिए सुबह एक्सरसाइज करने के बाद खाली पेट ही ग्रीन टी पी लेते हैं, जो कि फायदे की जगह नुकसानदायक साबित होती है।

क्या खाली पेट ग्रीन टी पीनी चाहिए?

डाइटिशियिन स्वाति सिंह की मानें तो, सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से आपको पेट में दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। इसकी वजह है ग्रीन टी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स जो टैनिन के रूप में जाने जाते हैं।

इससे पेट में एसिड बढ़ने लगता है। ऐसी स्थिति में कुछ लोगों को पेट दर्द, जलन या कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको नाश्ते के बाद ही ग्रीन टी पीनी चाहिए। खाने के बाद या नाश्ते और खाने के बीच में ग्रीन टी का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है।

आपको ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए क्योंकि ग्रीन टी में कैफीन होता है जो गैस्ट्रिक जूस को डाइल्यूट कर पेट में परेशानी जैसे उल्टी, गैस और चक्कर आने की दिक्कत पैदा कर सकती है।

ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है ?

आप चाहें तो नाश्ते से कुछ समय पहले भी ग्रीन टी पी सकते हैं। सुबह और शाम को ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

हालांकि आपको दिन में 3-4 कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रीन टी में दूध और चीनी मिलाकर बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए और ग्रीन टी के बाद कुछ भी खाने से बचना चाहिए।

क्या रात में ग्रीन टी पी सकते हैं?

रात में सोने के समय ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। इससे आपको लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

रात में ग्रीन टी पीने से नींद नहीं आने की दिक्कत भी पैदा हो सकती है। आप दिन के वक्त में ग्रीन टी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

चाय और कॉफी पिये पर बगैर दूध और चीनी के

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories