Tuesday, September 30, 2025

जानें क्या है 1932 का खतियान, क्यों इसे लेकर बढ़ जाती है सियासी हलचल

- Advertisement -

रांची। झारखंड में एक बार फिर 1932 का खतियान चर्चा में है। हालांकि राज्यपाल रमेश वैस हेमंत सरकार द्वारा भेजे गये 1932 का खतियान पर आधारित स्थानीय नीति का विधेयक लौटाकर खुद भी लौट चुके हैं, लेकिन यह मुद्दा अब भी जीवंत है।

दरअसल, झारखंड गठन के बाद से ही 1932 के खतियान चर्चा में है। 2002 में जब बाबूलाल मरांडी की सरकार ने डोमिसालइल नीत लागू किया, तबसे ही 1932 का खतियान चर्चा में आया। इसका भारी विरोध भी हुआ। फिर बाद में झारखंड हाइकोर्ट ने इसे निरस्त कर दिया।

इसके बाद की सरकारें इसे विवादास्पद मानकर इससे बचती रहीं। लेकिन वर्ष 2013 में अपने पहले मुख्यमंत्री काल में हेमंत सोरेन ने स्थानीय नीति पर सुझाव देने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की पर तब यह नीति नहीं बन सकी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन भी 1932 के खतियान को आधार मानकर स्थानीय नीति बनाए जाने की वकालत करते रहे हैं।

क्यों है विरोध, क्या है विवाद

1932 के खतियान लागू होने का मतलब है, कि उस समय के लोगों का नाम ही खतियान में होगा। यानि 1932 में झारखंडवासियों के वंशज ही झारखंड के मूल निवासी माने जायेंगे। पिछले वर्ष हेमंत सोरेन सरकार ने तो  खतियान आधारित स्थानीय नीति को  नियोजन से जोड़ दिया था, जिसे बाद में झारखंड हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया।  

यदि यह सागू हो जाता, तो राज्य में 1932 या उसके पूर्व की खतियानी पहचान वाले झारखंडियों को ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरी मिल पाती। पिछले वर्ष 11 नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार ने झारखंड के स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा तय करने वाला विधेयक पारित किया। सामान्य प्रक्रिया के तहत यह विधेयक राज्यपाल के पास भेजा गया, जिसे पूर्व रमेश वैस ने कई आपत्तियों के साथ वापस कर दिया।  

क्या होता है खतियान और क्यों खास है 1932 का खतियान

अब यहां यह जानना जरूरी हो जाता है क  क्या है 1932 का खतियान? आम तौर खतियान वह दस्तावेज होता है, जमीन के मूल मालिक का नाम दर्ज होता है। खतियान को रिकॅाड ऑफ द् राइट भी कहते हैं। यह जमीन के मूल मालिक का पता बताता है।  इसमें यह भी दर्ज होता है कि जमीन के अस्तित्न में आने के बाद से इसे मूल मालिक ने कब कब किसे हस्तांतरित की या बेची।

कुल मिला कर कहा जाये, तो इसमें जमीन का पूरा विवरण मौजूद होता है, जसमें खरीद-बिक्री से जुड़ी जानकारी भी शामिल होती है। आज भी झारखंड में खतियान यहां के भूमि अधिकारों का मूल मंत्र या संविधान है। 1932 के सर्वे में जिसका नाम खतियान में चढ़ा हुआ है, उसके नाम का ही खतियान आज भी है।

रैयतों के पास जमीन के सारे कागजात हैं, लेकिन खतियान दूसरे का ही रह जाता है। बिरसा मुंडा के आंदोलन के बाद 1908 में छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट बनाया गया। इसका उद्देश्य आदिवासियों की जमीन को गैर आदिवासियों के हाथों में जाने से रोकना था। 1831-1832 के कोल विद्रोह के बाद विल्किंसन एक्ट आया।

कोल्हान की भूमि ‘हो’ आदिवासियों के लिए सुरक्षित कर दी गई। यह व्यवस्था निर्धारित की गई कि कोल्हान का प्रशासनिक कामकाज हो मुंडा और मानकी के द्वारा कोल्हान के अधीक्षक करेंगे। इस इलाके में साल 1913-1918 के बीच भूमि सर्वेक्षण हुआ। इसके बाद मुंडा और मानकी को खेवट में विशेष स्थान मिला।

आदिवासियों का जंगल पर अधिकार इसी सर्वे के बाद दिया गया। 1950 में बिहार में भूमि सुधार अधिनियम आया। फिर वर्ष 1954 में इसमें संशोधन किया गया और मुंडारी खूंटकट्टीदारी को इसमें छूट मिल गई।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

IIT Madras: IIT मद्रास ने लॉन्च किया कैंसर जीनोम और टिशू बैंक

IIT Madras: चेन्नई, एजेंसियां। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए IIT मद्रास ने एक नई पहल की है। संस्थान ने कैंसर जीनोम और टिशू...

OpenAI parental controls: ओपनएआई ने ChatGPT में पैरेंटल कंट्रोल्स लागू किए, किशोरों की सुरक्षा हुई मजबूत

OpenAI parental controls: नई दिल्ली, एजेंसियां। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने ChatGPT में बड़े बदलाव किए हैं, खासतौर पर 13 से 18 साल के यूजर्स...

International Trade Show: उत्तर प्रदेश तीसरी बार इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बना

International Trade Show: लखनऊ, एजेंसियां। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के तीसरे संस्करण का सोमवार को भव्य समापन...

Manokamna Nath Temple: मनोकामना नाथ मंदिर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर दुर्गा पूजा सजावट, सामाजिक संदेश भी

Manokamna Nath Temple: भागलपुर, एजेंसियां। नाथनगर स्थित मनोकामना नाथ मंदिर में इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर भव्य सजावट...

Ganga Water Metro: पटना में गंगा वाटर मेट्रो का सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्रियों के लिए सेवा

Ganga Water Metro: पटना, एजेंसियां। गंगा नदी पर जल्द ही वाटर मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। गायघाट से NIT घाट तक हाल ही में...

Important events: 30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1681 – नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।1687 - औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया।1841 –...

Today Horoscope: आज का राशिफल 30 सितंबर 2025 , मंगलवार

Today Horoscope: 30 सितम्बर 2025 : दिन मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष कि अष्टमी तिथि है, जो कि 06:06 पी एम तक जारी...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 30 सितम्बर 2025, मंगलवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 30 सितम्बर 2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - आश्विनपक्ष - शुक्लतिथि - अष्टमी शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories