Monday, October 20, 2025

जानें नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, पूजा विधि और मंत्र

- Advertisement -

चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है।

नवरात्रि के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, ज्ञान और वैराग्य की देवी माना जाता है।

कठोर साधना और ब्रह्म में लीन रहने के वजह से ब्रह्मचारिणी कहा गया है। वहीं विद्यार्थियों और तपस्वियों के लिए इनकी पूजा करना फलदायी माना जाता है।

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त आज दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से लेकर 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

पूजन विधि

मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के समय पीले या सफेद वस्त्र धारण करें। मां ब्रह्मचारिणी को सफेद वस्तुएं अर्पित करें।

माता को चमेली के फूलों की माला पहनाएं। इसके बाद आप ज्ञान और वैराग्य का कोई भी मंत्र जाप करें।

मां ब्रह्मचारिणी के लिए “ॐ ऐं नमः” या फिर ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते है।

देवी ब्रह्मचारिणी को चीनी और पंचामृत का भोग प्रिय है , शक्कर का भोग लगाएं। माता की कथा पढ़े और अंत में आरती करें।

फिर प्रसाद को पुरे घर के सभी सदस्यों को बांट दें। इससे देवी सब लोगों को आयु में वृद्धि का वरदान देती है।

नवरात्रि में क्या करें

नवरात्रि के दौरान रोजाना सुबह घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई जरूर करें। तभी माता आपके घर में प्रवेश करेंगी।

नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन का ही सेवन करें।

नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ के साथ-साथ आपको दान-पुण्य का कार्य भी करना चाहिए।

इस दौरान सुबह शाम विधि विधान से मां दुर्गा के सभी रूपों की पूजा अर्चना करें।

नवरात्रि के दौरान दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से मां दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।

दुर्गा माता की असीम कृपा पाने के लिए इस दिन लाल, गुलाबी, पीले या हरे रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।

नवरात्रि में क्या न करें

नवरात्रि में घर का वातावरण प्रेममय बनाए रखना चाहिए।

क्लेश न करें, गलत कामों से बचें, सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए।

माता-पिता का अनादर न करें।

कन्याओं का और सभी महिलाओं का सम्मान करें।

चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक बाल और नाखून काटने से बचें।

नवरात्रि के 9 दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

अपना काम ईमानदारी से करें और किसी का अहित न करें तभी पूजा सफल होती है।

इसे भी पढ़ें

उच्चतम न्यायालय ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के ‘ब्रेथलाइज़र’ परीक्षण की मांग वाली याचिका खारिज की

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories